शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयुक्त प्रतिभा पाल से मुलाकात की

*शहर काँग्रेस का प्रतिनिधि मंडल विभिन्न समस्याओं को लेकर निगमायुक्त प्रतिभा पाल से मिला*
शहर काँग्रेस का प्रतिनिधि मंडल शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में निगमायुक्त प्रतिभा पाल से नगर निगम में उनके कार्यालय पर जाकर शहर की  विभिन्न समस्याओ को लेकर भेंट की।
     इस अवसर पर शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने निगमायुक्त से कहा कि आगामी आने वाले  बारिश के सीजन में जो शहर मे जगह जगह गद्दे खुदे हुवे है इनमे पानी का भराव होंगा ओर उससे मच्छर पनपेंगे जिससे मलेरिया एवं अन्य बीमारियों का खतरा है।अतः इन गड्डो को भरा जावे एवं नाले एवं पुल पुलिया के नीचे हो रही गंदगी को साफ किया जावे।
      दूसरी मांग यह थी कि बारिश में जो कच्चे मकान वाले बरसाती एवं कवेलू से बारिश को रोकते है,उनकी दुकान खोली जावे।
    सेनेटाइजर करने के दौरान जो महिलाओं से दुर्व्यवहार हुवा ऐसे भविष्य में ना हो इस पर बात की।
     सेनिटाइजर के लिए लगाया गया शुल्क वापस लिया जाए।
     निगमकर्मियों को मास्क नही पहनने एवम थूकने का चालान बनाने की जो जिम्मेदारी गई है,जिससे विवाद की स्तिथि निर्मित होंगी,एवं भ्रस्टाचार बढेगा ,ये भी खबर है कि निगमकर्मियों द्वारा बिना मास्क लगाए आवश्यक समान सप्लाई किये जा रहे है,इन सबका  शहर कांग्रेस विरोध करती है,एवं समस्याओं पर भी चर्चा की।
     शहर काँग्रेस अध्यक्ष द्वारा दिये गए सुझावों पर अपनी सहमति जताई एवं समस्याओं को शिघ्र हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
    शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस विघ्यप्ति में बताया कि हाल ही में इंदौर को सपनो का शहर कहने वाले मुख्यमंत्री जी वे ना तोह इस लॉक डाउन पीरियड में इंदौर आये और ना ही उनके स्वास्थ्य मंत्री जी ने आने की तकलीफ की,लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने अपने चहेते अफसर मोहम्मद सुलैमान को इंदौर भेजा तोह अफसर महोदय ने इंदौर को कोरोना फैलाने का आरोप लगाकर इंदौर वासियों का अपमान किया,इसका हम घोर विरोध करते है।एवं मुख्यमंत्री से इंदौर की जनता से माफ़ी मांगने की मांग करते है।
     प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री भँवर शर्मा,शेख अलीम,रघु परमार,जौहर मानपुरवाला,संजय बाकलीवाल, इम्तियाज बेलीम, सन्नी राजपाल, सत्यनारायण सलवड़िया आदि उपस्थित थे।