35 लाख 80 हजारकीअनुपातहीन संपत्ति राजसात करने के आदेश

विशेष जज आलोक मिश्रा ने दिया फैसला


35 लाख 80 हजारकीअनुपातहीन संपत्ति राजसात करने के आदेश


इन्दौर नगर पालिक निगम के उपयंत्री ब्रजमोहन भगोरिया भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए


इंदौर। विशेष जज आलोक मिश्रा की कोर्ट ने इंदौर नगर निगम के उपयंत्री ब्रजमोहन भगोरिया की 35 लाख 80 हजार की अनुपातहीन संपत्ति राजसात करने के आदेश जारी किए हैं। निगम उपयंत्री ब्रजमोहन भगोरिया के खिलाफ 62 लाख 86 हजार 555 रुपये की अनुपातहीन संपत्ति राजसात का प्रकरण कोर्ट में पेश किया गया था। जिला लोक अभियोजन अधिकारी मो. अकरम शेख ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ने 11 मार्च 2011 को भगोरिया के नेहरू नगर स्थित मकान पर छापा मारा था। मामले में उपयंत्री की पत्नी, भाई व पिता (अब दिवंगत) को आरोपी बनाया गया था। यह प्रकरण विशेष अदालत में चल रहा था। इसके अलावा लोकायुक्त ने राज्य शासन की अनुमति के बाद संपत्ति राजसात करने का प्रकरण अलग प्रस्तुत किया था। उल्लेखनीय है कि यह प्रकरण पृथक भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-2011 कोर्ट में चल रहा था। विशेष लोक अभियोजक महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने शासन की ओर से पक्ष रखा।